फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Small banks are not in line

बैंकों में लाइन नहीं हो रही छोटी

Wed, 23 Nov 2016 11:58 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Wed, 23 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Small banks are not in line
बैँकों में लगी लंबी लाइन - फोटो : अमर उजाला

 नोटबंदी के बाद से किसी भी बैंक में भीड़ कम नहीं हो रही है। बुधवार को भी सभी बैंकों में पूरे दिन लाइनें लगी रही। बैंकों में रुपये निकालने का काम धीमे गति से हुआ। वहीं शहर में पेट्रोल पंपों पर मिनी एटीएम और मोबाइल एटीएम न मिलने से भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन

बैंकों में अब देने के लिए केवल दो हजार रुपये का नोट ही बचा है। बैंक में ग्राहकों के मांगने पर भी 100 का नोट नहीं मिल रहा है। बैंकों में एक हजार और 1500 रुपये के मांगने वाले ग्राहकों को लौटाया जा रहा है। लाइन में लगे लोगों को कह दिया जाता है कि केवल दो हजार का नोट ही मिलेेगा। दो, चार, छह, आठ हजार रुपये का ही बाउचर को बदलकर लोग लाइनों में लगे। जिनके खातों में दो हजार रुपये से कम के रुपये थे उन्हें निराश होकर जाना पड़ा। वहीं शहर के एटीएम 20 घंटे में केवल घंटा भर ही बमुश्किल से नोट उगल रहे हैं। शहर के एटीएम में रुपये डाले जा रहे हैं, लेकिन उनके घंटे भर ही रुपये समाप्त हो जा रहे हैं। ऐसे में लाइन में लगे लोगों को दो हजार रुपये भी नहीं मिल पा रहे हैं। प्रमुख स्थान रेलवे स्टेशन के पीएनबी और एसबीआई एटीएम में मुश्किल से आधा घंटा भी नोट चल नहीं पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed