फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Smack smuggler and accused arrested with a pistol

Haridwar News: स्मैक तस्कर और एक तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

Tue, 07 Apr 2026 07:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Smack smuggler and accused arrested with a pistol
पथरी। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर और एक अवैध असलहा रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी एहद खान और आनंद कुमार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को पुलिस टीम अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एहद खान निवासी धनपुरा को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 9.80 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

वहीं गोविन्दपुर निवासी आनंद कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed