फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Shri Ram sitting on the throne of Ayodhya, Bharat met

अयोध्या की राजगद्दी पर बिराजे श्रीराम, हुआ भरत मिलाप

Sat, 16 Oct 2021 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram sitting on the throne of Ayodhya, Bharat met
कृष्ण नगर रामलीला कमेटी की ओर से अयोध्या लौटने पर निकाली गई शोभायात्रा। - फोटो : HARIDWAR
14 वर्ष वनवास के बाद लंका पर विजय प्राप्त कर और असुरों का संहार करने के बाद भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व सीता माता के अयोध्या आगमन पर अयोध्या नगरी को भव्य ढंग से सजाया गया। अयोध्या लौटने पर अयोध्या वासियों ने पुष्प वर्षा व आरती उतार कर भगवान राम का स्वागत किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुए रावण दहन के बाद भरत मिलाप और प्रभु श्रीराम चंद्र जी का राज्याभिषेक देखने के लिए लोगों का हुजूम रामलीलाओं में उमड़ पड़ा। लंका पर विजय के बाद अयोध्या लौटने पर राम और भरत के मिलन को देख श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। महिलाओं ने राम दरबार के कलाकारों की आरती उतारी। देर रात तक भजन-कीर्तन चलता रहा। तीनों माताओं के साथ भरत व शत्रुघ्न से मिलाप की लीला ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
विज्ञापन

महावीर हनुमान को जब सीता माता अमूल्य मोतियों की माला भेंट करती हैं तो हनुमान माला को तोड़ देते हैं। जब हनुमान से इसका कारण पूछा जाता है तो वह कहते हैं कि जिस माला में प्रभु श्रीराम नहीं हैं, वह माला उनके किसी भी काम की नहीं है। माता सीता की शंका दूर करने के लिए हनुमान जी अपनी छाती फाड़ देते हैं, जहां प्रभु श्रीराम विराजमान रहते हैं। पात्रों के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद भगवान राम को अयोध्या की राजगद्दी पर आसीन कर उनका राजतिलक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीमगोड़ा में श्रीराम नाट्य संस्थान के तत्वावधान में चल रही रामलीला में संस्था के अध्यक्ष रमेश गुप्ता, महामंत्री पवन कुमार, डायरेक्टर लखन लाल चौहान, प्रमोद घिल्डियाल, सुशील कंडवाल, हरिमोहन वर्मा मौजूद रहे। श्रवण नाथ पार्क में चल रही श्री निरंजनी मायापुर रामलीला संस्था की रामलीला में संस्था अध्यक्ष चंद्र शेखर कुर्ल, डारेक्टर समीर शर्मा, सचिव भोला शर्मा, समिति सदस्य कमल ब्रजवासी, संरक्षक सुभाष गुप्ता, शिवा भारद्वाज, नवीन नौटियाल, अमित शर्मा, सन्नी चौटाला, गगन नामदेव, उत्तम सिंह, ओम प्रकाश भाटिया, मोहित राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed