फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Shortage of anti-rabies vaccine in hospitals will soon be resolved

Haridwar News: अस्पतालों में जल्द दूर होगी एंटी रैबीज वैक्सीन की किल्लत

Fri, 05 Dec 2025 04:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 04:37 PM IST
विज्ञापन
Shortage of anti-rabies vaccine in hospitals will soon be resolved
हरिद्वार। सरकारी अस्पतालों में जल्द एंटी रैबीज वैक्सीन की किल्लत दूर हो जाएगी। दरअसल, प्रदेशस्तर पर वैक्सीन पहुंच चुकी है। इसकी लैब में टेस्टिंग चल रही है। रिपोर्ट आने के बाद दो सप्ताह में वैक्सीन की खेप अस्पतालों में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

सरकार की ओर से सरकारी अस्पतालों में कुत्ते के काटने पर एंटी रैबीज की वैक्सीन लगाई जाती है, जो सरकारी अस्पतालों में मुफ्त है, लेकिन इन दिनों एंटी रैबीज टीके की किल्लत बनी हुई है। सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन नहीं मिलने से मरीजों को बैरंग लौटना पड़ता है। उन्हें खुले बाजार से वैक्सीन 250 से 350 रुपये तक में लगवानी पड़ रही है।
विज्ञापन

हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की ओर से दावा किया जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर वैक्सीन खरीदकर अस्पतालों में मरीजों को लगाई जा रही हैं, लेकिन ये भी खत्म होने से मरीजों को परेशानियों हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर, अब स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन की डोज मिल चुकी है। इसका लैब में टेस्ट किया जा रहा है, ताकि वैक्सीन को सभी मानकों पर परखा जा सके। टेस्टिंग के बाद डोज की खेप को सरकारी अस्पतालों के लिए भेज दिया जाएगा। इससे अस्पतालों में एंटी रैबीज की डोज की समस्या दूर हो जाएगी।

------------------------------
प्रदेश स्तर पर एंटी रैबीज की वैक्सीन आ चुकी है। उम्मीद है कि जल्द टेस्टिंग कर ली जाएगी। टेस्टिंग होते ही एंटी रैबीज डोज की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। अब तक अस्पतालों में अपने स्तर से ही एंटी रैबीज डोज खरीदकर मरीजों को लगाए जा रहे हैं। इसमें हाल ही में पांच सौ डोज सभी अस्पतालों में खरीदकर भिजवाई भी गई है, ताकि मरीजों को एंटी रैबीज की वैक्सीन लगती रहे।
डाॅ. आरके सिंह, सीएमओ, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed