फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Shopkeeper cheated of Rs 2.09 lakh in the name of FD

Haridwar News: एफडी के नाम पर दुकानदार से 2.09 लाख की धोखाधड़ी

Mon, 12 May 2025 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper cheated of Rs 2.09 lakh in the name of FD
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक चाय विक्रेता के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एफडी के नाम पर 2.09 लाख की ठगी कर ली गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सुरेन्द्र सिंह निवासी नवोदय नगर थाना सिडकुल ने शिकायत देकर बताया कि सीएमओ ऑफिस के पास दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आरोप है कि उसके जानकार आशीष पुण्डीर निवासी बड़गांव, जिला सहारनपुर अक्सर उनकी दुकान पर आता-जाता था। 16 सितंबर 2024 को आशीष ने सुरेन्द्र से कहा कि यदि कुछ रुपये हों तो तीन महीने के लिए एफडी करवा लो, अच्छा ब्याज मिलेगा। उसने विश्वास में लेकर सुरेन्द्र का मोबाइल अपने कब्जे में लिया और उसके बैंक खाते से 2.09 लाख एक सौ रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन


आरोप है कि जब दिसंबर 2024 में सुरेन्द्र ने अपनी बेटी की शादी के लिए ये रकम मांगी तो आशीष ने केवल गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी ने दुकान पर आना बंद कर दिया। इसके बाद उसने धोखाधड़ी, धमकी और विश्वासघात का आरोप लगाते हुए सिडकुल थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed