फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Shekharanand Joshi became the President of Drinking Water Garhwal Federation

पेयजल गढ़वाल महासंघ अध्यक्ष बने शेखरानंद जोशी

Mon, 20 Dec 2021 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
Shekharanand Joshi became the President of Drinking Water Garhwal Federation
उत्तराखंड पेयजन निगम कर्मचारी महासंघ की और से आयोजित अधिवेशन में संबोधित करते पेयजल निगम के अधि? - फोटो : HARIDWAR
उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के गढ़वाल मंडल अधिवेशन में मंडल के चुनाव सर्वसम्म्मति से संपन्न हो गए। इसमें शेखरानंद जोशी को मंडल अध्यक्ष, भगवती प्रसाद को मंडल उपाध्यक्ष, शलभ मित्तल को मंडल सचिव, गिरीश चंद्र द्विवेदी को संगठन मंत्री, नरेंद्र पाल को प्रचार मंत्री चुना गया। मुख्य अभियंता एससी पंत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सोमवार को पेयजल निगम निर्माण शाखा कार्यालय के परिसर में हुए अधिवेशन में 14 सूत्री मांगपत्र निगम के मुख्य अभियंता को दिया गया। उन्होंने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य अभियंता एससी पंत और महाप्रबंधक (गंगा) दीपक मलिक पहुंचे। एससी पंत ने कहा कि मंडल के पदाधिकारी समस्याओं के समाधान के लिए अग्रसर रहेंगे। कर्मचारियों की ज्यादातर मांगें शासन स्तर की है, जिन्हें जल्द पूरा कराने का प्रयास वह करेंगे। महाप्रबंधक दीपक मलिक ने कहा कि पेयजल निगम हित में कार्य करते हुए निगम को आगे बढ़ाएं। इस दौरान महासंघ की तरफ से समस्याओं के लिए संघर्ष करने पर पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता मोहम्मद मीसम को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता चारु अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष विजय खाली, सचिव गौरव बर्तवाल, सलाहकार धर्मेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष पंकज मर्तोलिया, संयुक्त मंत्री कमल कुमार, संरक्षक राम कुमार रोहिवाल, जिलाध्यक्ष कुमार गौरव, सचिव अनुराग शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed