फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Shankhnaad from Harki Paidi itself and ending from there

हरिद्वार से प्रचार की शुरुआत तो यहीं से समापन

Sat, 12 Feb 2022 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Shankhnaad from Harki Paidi itself and ending from there
हरकी पैड़ी पर गंगा में दुग्धाभिषेक करते केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन क? - फोटो : HARIDWAR
भारतीय जनता पार्टी ने विजय संकल्प यात्रा शुरू करने से पहले हरकी पैड़ी पर गंगा की पूजा करके विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का शंखनाद किया था। शनिवार को प्रचार थमने से पहले भी हरकी पैड़ी पर पूजा अर्चना के साथ समापन किया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करीब 40 मिनट तक हरिद्वार में रहे। उन्होंने पांच मिनट व्यापारियों के बीच जाकर भाजपा के समर्थन में वोट मांगे। हरकी पैड़ी पर पूजन किया। कोई जनसभा नहीं हुई और न ही रोड शो हुआ। इसके बाद भी अमित शाह का दौरा हरिद्वार को बूस्टर डोज दे गया। गंगा पूजन से प्रदेश के हिंदू वोटरों को संदेश भी दे दिया।
विज्ञापन

भाजपा ने हरकी पैड़ी से ही पिछले साल दिसंबर में विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ हरिद्वार से किया था। यात्रा शुरू करने से पहले भाजपा ने हरकी पैड़ी पर पूजन किया था। अब चुनाव प्रचार के लिए आखिरी दिन भी देवभूमि पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने गंगा की पूजा अर्चना की। हालांकि, उन्होंने मीडिया से दूरी बनाने के साथ ही कार्यकर्ताओं को भी संबोधित नहीं किया। बावजूद इसके जहां विजय संकल्प यात्रा का शंखनाद कर भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गंगा हरकी पैड़ी पहुंचकर धार दी थी। वहीं, समापन अवसर पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने गंगा का आशीर्वाद लेकर विराम देने के साथ ही चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आखिरी पलों में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

राहुल पांच को कर चुके हैं गंगा पूजन
कांग्रेस ने भी सितंबर में हरकी पैड़ी पर पूजा-अर्चना करने के बाद परिवर्तन रैली की शुरूआत की थी। इसी महीने पांच फरवरी को प्रदेश के विभिन्न स्थानों के साथ ही हरिद्वार में वर्चुअल रैली को संबोधित करने के बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने रैली के बाद हरकी पैड़ी पहुंचकर गंगा पूजन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed