{"_id":"6ae5b9ee24fb53203605c90b","slug":"haridwar-gurukul-kangri-university-registrar-dr-satyadev-nigam-alankar-assaulted-by-employees-in-haridwar-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बवाल, कुलसचिव से कर्मचारियों ने की मारपीट, मौके पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बवाल, कुलसचिव से कर्मचारियों ने की मारपीट, मौके पर पहुंची पुलिस
Sat, 31 Oct 2026 03:23 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 31 Oct 2026 03:23 PM IST
सार
विश्वविद्यालय परिसर में कर्मचारियों और प्रशासन के बीच विवाद गंभीर हो गया। कुलसचिव के साथ मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है।
विज्ञापन
पुलिस से मिलती कुलपति प्रतिभा लुथरा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की ओर से कुलसचिव डॉ. सत्यदेव निगमलंकर के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद विश्वविद्यालय में हलचल मच गई। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर भोजखड़क से आगे फंसे आठ लोग, हिमस्खलन से रास्ता बंद, टीमें रेस्क्यू में जुटीं
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय में कर्मचारियों ने कुलसचिव के साथ मारपीट की। घटना की सूचना मिलने पर कुलपति प्रतिभा लुथरा भी थाने पहुंचीं। मामले को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है।
विज्ञापन