फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Sham-bath newly Samvatsar

फीका रहा नव संवत्सर का स्नान

Fri, 08 Apr 2016 11:51 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Fri, 08 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sham-bath newly Samvatsar
फीका रहा स्नान - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। अर्द्धकुंभ का सातवां नव संवत्सर का स्नान शुक्रवार को फीका रहा। इस दौरान पुलिस की ओर से यातायात नियंत्रण और सुरक्षा के लिए की गई सारी तैयारियां ज्यों की त्यों ही रही। कोई नई कार्ययोजना लागू करने की जरूरत भी नहीं पड़ी। दोपहर में ही सारे घाट श्रद्धालुओं से खाली हो गए।

विज्ञापन

 शुक्रवार को नव संवत्सर का स्नान पर्व था। प्रशासन को उम्मीद थी कि इस दौरान अच्छी खासी भीड़ आएगी लेकिन स्नान बेहद फीका रहा। सुबह से घाटों पर स्नान करने वालों का आवागमन तो शुरू हो गया था लेकिन अधिकतर घाट खाली ही पड़े रहे। कम ही श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान करने के बाद गंगा मंदिर व अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना की।  मेले की व्यवस्थाओं पर नियंत्रण करने के लिए सुबह से ही अधिकारी हरकी पैड़ी पर मौजूद रहे। मेला क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद मेलाधिकारी एसए मुरुगेशन, आईजी जीएस मर्तोलिया एसएसपी जगतराम जोशी, जिलाधिकारी एचएस चुघ तथा जिले के एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने भविष्य के स्नानों के लिए बैठक कर चर्चा की। दोपहर में ही हरकी पैड़ी, सुभाषघाट, मालवीय द्वीप और आसपास के अन्य घाट श्रद्धालुओं से खाली हो गए थे। आईजी जीएस मर्तोलिया ने करीब दो लाख श्रद्धालुओं के स्नान करने का दावा किया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed