{"_id":"5fad73678ebc3e9bf733cd3a","slug":"sewer-burnt-in-market-traders-jammed-haridwar-news-drn3618479108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में उफनाई सीवर, व्यापारियों ने किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में उफनाई सीवर, व्यापारियों ने किया चक्का जाम
विज्ञापन
कनखल में जाम के दौरान व्यापारियों को समझाते पुलिसकर्मी ।
- फोटो : HARIDWAR
कनखल के कृष्णानगर बाजार में सड़क पर उफनते सीवर से गुस्साए व्यापारियों ने लक्सर-हरिद्वार हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक सैकड़ों वाहन हाईवे पर जाम में फंसे रहे। पुलिस ने व्यापारियों से हाईवे खोलने की अपील की। लेकिन व्यापारियों समस्या हल होने तक हाईवे खोलने से इनकार कर दिया। जब तहसीलदार और जलसंस्थान गंगा अनुरक्षण इकाई के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया तब व्यापारी माने।
कृष्णा नगर में पिछले डेढ़ साल से सीवर चोक होने की समस्या बनी हुई है। पिछले एक सप्ताह से एक बार फिर बाजार में सीवर उफन रहा है। जब जलसंस्थान गंगा अनुरक्षण इकाई को शिकायत के बाद भी समस्या हल नहीं हुई तो व्यापारियों का पारा चढ़ गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सप्रा के नेतृत्व में व्यापारियों ने कृष्णानगर पुलिया के बीच मेज और वाहन खड़े कर हाईवे बंद कर दिया। जैसे ही कनखल पुलिस को सूचना मिली तो थानाध्यक्ष शंकर सिंह बिष्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन व्यापारियों ने कहा कि सीवर के चलते सड़क पर हुए कीचड़ में फंसे वाहनों को निकालने में पुलिस का भी तो मश्क्कत करनी पड़ रही है। बाजारों से निकलने वाले वाहनों को कीचड़ पर रपटने से चोट लग रही है। वहीं कई ग्राहक कीचड़ पर फिसलने से घायल हो चुके हैं। गंदगी के चलते व्यापार पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है।
व्यापारियों ने कहा कि जब तक समस्या हल नहीं होगी तब तक वे हाईवे नहीं खोलेंगे। इसके बाद तहसीलदार अशीष घिल्डियाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जलसंस्थान अनुरक्षण इकाई के अधिशासी अभियंता अजय कुमार को कृष्णानगर बुलाया। अधिशासी अभियंता ने व्यापारियों को बताया कि कर्मचारी सीवर लाइन को ठीक करने का प्रयास कर रहे हैं। अजय कुमार ने आश्वासन दिया कि अगले तीन दिन तक मेनहॉल से बिल्कुल भी ओवर फ्लो नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा इसके बाद समस्या स्थायी समाधान भी कर दिया जाएगा। इसके बाद व्यापारियों ने हाईवे खोल दिया। प्रदर्शन करने वालों में संजय मदान, गिरीश नासवा, राजेश मदान, मनीष सचदेवा, मनीष डूडेजा, देवेंद्र खत्री, सचिन, लक्की सचदेवा, मोनू, संजीव शर्मा, रजत गंभीर, पार्षद गौरव बांगा, केशव तनेजा, तन्नू वालिया, मन्नू वालिया, नवाब, सोनू, हरीश मदान, राकेश मदान, वसीम सलमानी आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
--------
व्यापारियों और राहगीरों के बीच हुई तीखी नोकझोंक
व्यापारी ने पहले डॉ. महक सिंह के क्लीनिक के पास हाईवे को बंद किया था। ऐसे में वाहन चालक नहर किनारे सड़क के रास्ते गलियों से होकर निकल रहे थे। व्यापारियों ने जब यह देखा तो उन्होंने कृष्णानगर पुलिया पर मेज और वाहन खड़े कर दिए। सड़क से गुजरने वालों लोगों ने रास्ता बंद करने का विरोध किया। राहगीरों ने कहा कि रास्ता बंद करने की बजाय जिलाधिकारी या विभागीय कार्यालय में धरना देना चाहिए। इसके बीच राहगीरों और व्यापारियों काफी देर तक तीखी नोकझोंक हुई।
--------
वाहनों के दबाव के चलते लग रहा है जाम
कृष्णानगर से प्रेमनगर पुल और रामदेव पुलिया से हाईवे तक जाने वाली सड़क फ्लाई ओवर निर्माण कार्यों के चलते बंद पड़ी है। ऐसे में एकमात्र रास्ता होने के चलते वाहनों का पूरा दबाव कृष्णानगर बाजार से होकर जाने वाले हाईवे पर हैं। इस स्थिति में बाजार में कई बार जाम लगता है। लेकिन पहले गैस पाइपलाइन कार्य और अब सीवर उफनने से बने कीचड़ से जाम की समस्या बढ़ गई है।
---------
नहीं हो पा रहा सड़क की मरम्मत
पहले गैस पाइपलाइन और अब सीवर बहने के चलते हाइवे सड़क की मरम्मत डामरीकरण नहीं हो पा रहा है। जबकि कृष्णानगर बाजार से पहले और बाद में हाइवे के डामरीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। दिनभर बाजार में धूल मिट्टी उड़ती रहती है। वहीं अब सीवर बहने से कीचड़ बन गया है।