फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Settle the complaints of CM Portal in three days

सीएम पोर्टल की शिकायतों का तीन दिन में करें निस्तारण

Thu, 26 May 2022 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Settle the complaints of CM Portal in three days
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पीएल शाह ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर आई शिकायतों का तीन दिन के भीतर निस्तारण कर दिया जाए। कहा कि इसमें लापरवाही किसी भी हालत में बरदाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर लोगों की ओर से आई शिकायतों का अपर जिलाधिकारी अधिकारियों के संग समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा की जाएगी। जिससे पोर्टल पर जो भी शिकायत आई हैं, उनका तत्परता के साथ निस्तारण किया जाए। शिकायतों का निस्तारण कर उन्हें भी रिपोर्ट भेजी जाए। जिससे सीएम की समीक्षा की बैठक में किसी भी विभाग शिकायत पेंडिंग न मिले। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, विद्युत, अल्पसंख्यक कल्याण, पेयजल निगम, कृषि, खाद्य आपूर्ति, ग्रामीण निर्माण, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण, आयुर्वेद एवं यूनानी सेवाओं, समाज कल्याण, शिक्षा, सेवायोजन, सिंचाई, स्वजल, सहकारिता, होम्योपैथी चिकित्सा सेवाएं, युवा कल्याण आदि विभाग में आई शिकायतों की वर्तमान स्थिति को भी जाना।
विज्ञापन

इस मौके पर एचआरडी सचिव उत्तम सिंह चौहान, एसडीएम भगवानपुर बृजेश कुमार तिवारी, एएसडीएम रुड़की विजयनाथ शुक्ल, जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा, लोक निर्माण के अधिशासी अभियंता लोक निर्माण सुरेश तोमर, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मदन सेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed