{"_id":"6a1d8f7d1add0964ca05a437","slug":"senior-citizen-threatened-fir-registered-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-149586-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: वरिष्ठ नागरिक को धमकाया, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: वरिष्ठ नागरिक को धमकाया, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथरी। नसीरपुर खुर्द गांव में एक वरिष्ठ नागरिक ने कुछ लोगों पर घर के बाहर पहुंचकर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, नसीरपुर खुर्द निवासी कपिल महेंद्र ने शिकायत में बताया कि वह अपने पैतृक मकान में अकेले रहते हैं। आरोप है कि 30 और 31 मई की मध्यरात्रि करीब 1:17 बजे गांव के कुछ लोग उनके घर के बाहर पहुंचे और उन्हें व उनके नौकर ऋषिपाल को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। कपिल महेंद्र का कहना है कि उन्होंने तत्काल कंट्रोल रूम पर सूचना दी और सुरक्षा की दृष्टि से घर का दरवाजा नहीं खोला।
पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद आरोपी वहां से चले गए। वरिष्ठ नागरिक ने घटना के बाद खुद को असुरक्षित और भयभीत बताया है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --