{"_id":"6695808fe3a34193240e9ff4","slug":"selection-process-of-budding-players-will-start-from-july-18-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-120473-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: 18 जुलाई से शुरू हाेगी उदीयमान खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: 18 जुलाई से शुरू हाेगी उदीयमान खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया
विज्ञापन
हरिद्वार। जिले के तीन सौ उदीयमान खिलाड़ियों का चयन करने के लिए 18 जुलाई से प्रक्रिया शुरू होगी। न्याय पंचायत से शुरू होने वाली चयन प्रक्रिया जिला स्तर पर संपन्न होगी। खेल विभाग ने इसकी तैयारी कर ली गई है। चयनित खिलाड़ियाें को 1500 रुपये महीने प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
सरकार की ओर से मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना चलाई जा रही है। इसमें जनपद के डेढ़ सौ बालक और डेढ़ सौ बालिकाओं का चयन किया जाता है। प्रथम चरण की चयन प्रक्रिया में आठ से 14 वर्ष तक के बालक एवं बालिकाएं न्याय पंचायत पर प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद ब्लॉक, नगर निगम, विकास खंड, नगर पालिका स्तर पर चयन प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग ने बताया कि 18 से 20 जुलाई तक होने वाली अधिकांश न्याय पंचायत स्तर की चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले बालक एवं बालिकाओं को अपनी बैंक की पासबुक, आधार कार्ड, स्थाई निवास प्रमाणपत्र एवं जन्म प्रमाणपत्र की फोटो काॅपी एवं दो फोटो अपने साथ लाना अनिवार्य है। बिना दस्तावेंजों के किसी भी बालक एवं बालिका को चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
यहां होंगे न्याय पंचायत स्तर पर चयन
- रणसुरा जीआईसी कासमपुर, फेरूपुर इंटर काॅलेज, कोटा मुरादनगर, राजकीय इंटर काॅलेज मानूबास, बहादराबाद राजकीय इंटर काॅलेज पथरी, श्रीराम विद्या मंदिर श्यामपुर, रा.उ.मा.वि. जसोवाला, डाॅ. भीमराव अंबेडकर इंटर काॅलेज सलेमपुर, नेहरू इंटर काॅलेज, रा.उ.मा.वि. जमालपुर कलां, मदरसा जन्नतुल निशां सुल्तानपुर,रा.इ.का.भिक्कमपुर जीतपुर, रा.उ.मा.वि.ऐथल, रा.इ.काॅलेज निरंजनपुर, कृषक इंटर काॅलेज रायसी, रा.उ.मा.वि. खेड़ीकला, रा.उ.प्रा.वि.मखियाली खुर्द, अटल उत्कृष्ट रा.इ.का. मुंडाखेड़ा कला, राजकीय प्राथमिक विद्यालय रोहालकी, रा.उ.मा.वि.चंद्रपुरी कलां, रा.उ.मा.वि.बालावाली, राजकीय इंटर काॅलेज धनौरी, आ.राजकीय इंटर काॅलेज इमलीखेड़ा, रा.उ.प्रा.वि. नंहेड़ा अनंपुर, रा.प्रा.वि. खाताखेड़ी, रा.उ.मा.वि.तांशीपुर, रा.प्रा.विद्यालय पनियाला-1,रा.प्रा.वि. सुनहरा, रा.उ.प्रा.वि. बेलड़ी, अ.उ.रा.बा.इंटर कॉलेज भौरी, रा.कन्या इ.का.बुग्गावाला, रा.उ.मा.वि. इनायतपुर, रा.इ.का. सिकंदरपुर, रा.उ.मा.वि.खुब्बनपुर, रा.इ.का. खेड़ी शिकोहपुर, क्रिश ज्योति एकेडमी भगवानपुर, श्री प्रभु ग्रीन विलेय पब्लिक स्कूल बहावलपुर, रा.इ.का.भलस्वागाज, सीएमडी इंटर कॉलेज चुड़ियाला, रा.म.प्र.पे.वि.इंटर काॅ. गुरुकुल नारसन, रा.उ.मा.वि.लिब्बरहेड़ी, अ.उ.रा.इ.का. लंढौरा, श्री स.ना.म.इ.का. मुखदूमपुर नारसन, रा.उ.मा.वि. गाधारोना, रा.इ.का.लाठरदेवा हूण, श्री झमेल सिंह रा.उ.प्रा.वि. मुडलाना, लाला सुखवीर सिंह आदर्श, जू.हा. मोहम्मदपुर पावर हाउस स्कूल में न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी।
-- -- -- -
हर स्कूल से आएंगे 24 खिलाड़ी
- न्याय पंचायत स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रत्येक स्कूल से 24 खिलाड़ी आएंगे। इनमें खेलों के छह वर्गाें से 12 बालिकाएं और 12 बालक शामिल होंगे। इन खिलाड़ियों की न्याय पंचायत स्तर पर प्रतियोगिता कराने के बाद चयनित खिलाड़ियाें को ब्लॉक के लिए भेजा जाएगा।