फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Seeing cheating, marrying a woman, triple talaq on protest

धोखा देखकर महिला से निकाह, विरोध पर तीन तलाक

Tue, 01 Mar 2022 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Seeing cheating, marrying a woman, triple talaq on protest
महिला को धोखे में रखकर आरोपी ने उससे निकाह कर लिया। जब महिला को आरोपी की दूसरी पत्नी के बारे में जानकारी मिली तो आरोपी ने उसे तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाल महेश जोशी के मुताबिक रिहाना निवासी चोर गली ज्वालापुर ने शिकायत देकर बताया कि वह तलाकशुदा थी। पहले पति से एक बेटी भी है। महिला का कहना है कि 18 फरवरी 2021 को इरफान निवासी गांव सिसौना थाना भगवानपुर के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ निकाह हुआ था। महिला का आरोप है कि इरफान ने निकाह से पहले उसे बताया था कि उसकी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही इरफान ने उसके साथ मारपीट करना कर दिया। इसके साथ ही खाना और खर्च भी नहीं देता।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी दो माह अपनी पहली पत्नी को लेकर अपने गांव चला गया और वही रह रहा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे धोखे में रखकर उससे निकाह किया। जब महिला ने इस बारे में पूछा तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसके साथ ही जान से मारने की नियत से उसका गला दबाया। आरोप है कि इसके साथ ही आरोपी ने उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी। मगर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed