फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Scooty rider injured after being hit by a truck, his hand had to be amputated during treatment

Haridwar News: ट्रक की चपेट में आने से घायल स्कूटी सवार का इलाज के दौरान हाथ काटना पड़ा

Thu, 20 Jun 2024 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider injured after being hit by a truck, his hand had to be amputated during treatment
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से घायल हुए स्कूटी सवार युवक का इलाज के दौरान हाथ काटना पड़ा। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बहादराबाद की शिव विहार कॉलोनी निवासी राजेश्वरी ने शिकायत दी है, जिसमें बताया कि उसके पति चंद्रशेखर सिडकुल में नौकरी करते हैं। 11 जून को छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। तभी राजा बिस्कुट से आगे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे वह नीचे गिर गए और ट्रक का पहिया दाहिने हाथ पर चढ़ गया। मौके पर ही दाहिना हाथ कंधे से थोड़े नीचे से कटकर अलग हो गया।
विज्ञापन

उन्हें स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद वह उन्हें अमृता अस्पताल फरीदाबाद लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान हाथ जुड़ नहीं पाया और काटना पड़ा। अभी अस्पताल में ही उपचार चल रहा है। अब मामले में तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed