फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Salary of two teachers on non-attendance

दो शिक्षिका मिली गैरहाजिर, वेतन रोका

Sat, 24 Aug 2019 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Salary of two teachers on non-attendance
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ने धीरवाली स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-6 का निरीक्षण किया। दो शिक्षिका बगैर सूचना गैरहाजिर थीं, जिनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके अलावा विद्यालय परिसर में घास-फूस देखकर नाराजगी जताते हुए सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गोविंद राम जायसवाल ने सबसे पहले वे राजकीय कन्या इंटर कॉलेज धीरवाली पहुंचे। जहां अवकाश था। प्रधानाचार्य से जानकारी ली तो पता चला कि जन्माष्टमी के चलते विवेकाधीन अवकाश किया गया है। इसके बाद उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 6, 8 और 10 में निरीक्षण किया। बच्चों की संख्या 20 प्रतिशत ही मिली। शिक्षकों ने बताया कि कुछ बच्चे जन्माष्टमी की वजह से नहीं आए हैं। विद्यालय नंबर-6 में दो शिक्षिका गैरहाजिर मिलीं। इस पर मुख्याध्यापक को दोनों शिक्षिकाओं के वेतन रोकने के आदेश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गोविंद राम जायसवाल ने बताया कि विद्यालयों के परिसर में घास-फूस है, जिसकी साफ सफाई के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। उन्होंने बताया कि मिड-डे मील मानकों के अनुसार सही मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed