फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ruckus created by placing the body of an employee in BHEL, agreed on compensation

Haridwar News: भेल में कर्मचारी का शव रखकर किया हंगामा, मुआवजे पर माने

Fri, 01 Aug 2025 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Ruckus created by placing the body of an employee in BHEL, agreed on compensation
हरिद्वार। बीएचईएल के ब्लॉक-1 हीप में टीनशेड लगाने के नीचे से गिरने से हुई कर्मचारी की मौत के बाद उसका शव रखकर परिजनों ने हंगामा काटा। बाद में ठेकेदार की तरफ से मुआवजा दिए जाने और पुलिस के समझाने पर मान गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम अश्वनी (23) निवासी मुगलमाजरा, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश ब्लॉक-1 की ऊपरी मंजिल पर टीनशेड लगाने का कार्य कर रहा था। अचानक अनियंत्रित होकर वे नीचे सिर के बल जमीन पर गिरा गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। रात में ही परिजनों और गांव के लोगों ने पहुंचकर शव को भेल में रखकर हंगामा शुरू कर दिया था। मृतकों के परिजनों को 20 लाख का मुआवजा देने की मांग पर अड़ गए। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह उन्हें समझाया। बाद में ठेकेदार की तरफ से तीन लाख का मुआजवा दिया गया। तब वह शांत हो पाए।
विज्ञापन

वहीं, रानीपुर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि रात में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed