फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   RSS is more dangerous than IS to the country: Sivananda

आरएसएस देश के लिए आईएस से ज्यादा खतरनाक: शिवानंद

Tue, 16 May 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Tue, 16 May 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
राजस्व के लिए खनन को जरूरी बताने के बयान पर मातृसदन ने आरएसएस और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद महाराज ने आरएसएस की तुलना आईएसआईएस जैसे खतरनाक आतंकी संगठन से कर डाली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित कई बड़े नेताओं को चिट्ठी भेजकर सवाल उठाया है कि क्या राजस्व के लिए गोहत्या से भी प्रतिबंध हटाएंगे। वहीं गंगा में खनन खुलने के विरोध में मातृसदन के ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद का तप/अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा।      
विज्ञापन


स्वामी शिवानंद ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि आरएसएस और भाजपा अपना आदर्श गाय, गंगा और गीता को बताती है, लेकिन प्रदेश में भाजपा सरकार के मंत्री बयान जारी करते हैं कि राजस्व के लिए खनन जरूरी है। इस बाबत कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत को चिट्ठी भेजी गई है। पीएम नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट को प्रतिलिपि भेजी गई है। जिसमें कहा गया है कि हरिद्वार से गो तस्करी होती है। उत्तराखंड में गोहत्या पर प्रतिबंध है। ऐसे राजस्व के लिए खनन को जरूरी बताने वाले आरएसएस और भाजपा सरकार के दिग्गज क्या गोहत्या से प्रतिबंध हटाने की संस्तुति भी करेंगे। स्वामी शिवानंद ने आरएसएस पर तल्ख तेवर दिखाते हुए आरोप लगाया कि आरएसएस देश के लिए आईएसआईएस से भी ज्यादा खतरनाक है। क्योंकि आईएसआईएस तो आतंक फैलाता है और आरएसएस अंदर घुसकर देश को नुकसान पहुंचाती है। स्वामी शिवानंद ने कहा कि आरएसएस खुद को राजनीति से अलग रखने का दावा करती है, लेकिन  प्रदेश से लेकर केंद्र की सरकारों में आरएसएस के लोग ही सत्ता चला रहे हैं। स्वामी शिवानंद ने गीता के श्लोक का हवाला देते हुए कहा कि गंगा साक्षात भगवान का स्वरूप है।       
विज्ञापन


लेकिन ब्रह्मचारी निगानंद ने जिस गंगा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, उसी गंगा को भाजपा सरकार खनन माफिया के साथ मिलकर नष्ट कर रही है। स्वामी शिवानंद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार बनारस पहुंचकर कहा था कि मुझे गंगा मैया ने यहां बुलाया है। उनकी सरकार गंगा को तहस नहस कर रही है। स्वामी शिवानंद ने पूछा कि हरिद्वार में गंगा को खोदकर पातालगामिनी कर दिया जाएगा तो वह बनारस तक कैसे पहुंचेगी। पत्र में बताया गया कि श्यामपुर और भोगपुर क्षेत्र में 10 किलोमीटर के दायरे में कई स्टोन क्रशर हैं। इससे गंगा में खनन की विभीषिका का अंदाजा लगाया जा सकता है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

  
वैध बताकर किया जा रहा अवैध खनन      
 स्वामी शिवानंद ने कहा कि फिलहाल भी गंगा में वैध खनन बताकर अवैध खनन किया जा रहा है। इसकी रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है। जबकि इसके बात के पूरे तथ्य, सत्य और वैज्ञानिक प्रमाण हैं कि गंगा में ऊपर से पत्थर नहीं आता है। तब भी गंगा को खोदकर पर्यावरण को सीधे नुकसान पहुंचाया जा रहा है। सरकारी कामकाज में पारदर्शिता के बयान पर मातृसदन ने कहा कि यदि पारदर्शिता है तो सरकार यह बताए कि खनन और क्रशरों में कितने अधिकारियों, भाजपा के बड़े और छुटभैये नेताओं के अलावा कांग्रेस के कितने नेताओं के शेयर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed