{"_id":"5ec4144a8ebc3e9c9a5fc667","slug":"ronak-returned-from-opening-market-haridwar-news-drn344736988","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार खुलने से लौटी रोनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार खुलने से लौटी रोनक
विज्ञापन
ज्वालापुर बाजार में उमड़ी भीड़ ।
- फोटो : HARIDWAR
जनपद हरिद्वार को रेड से ग्रीन जोन में शामिल करने के बाद मिली छूट का असर आज बाजरों में साफ दिखाई दिया। करीब दो महीने से गायब रौनक बाजारों में लौट आई। मंगलवार सुबह ही अधिकांश व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को खोला। सुबह सात से शाम चार बजे तक लोगों ने भी खूब खरीददारी की। सभी जगह शारीरिक दूरी का पालन करवाया गया।
लॉकडाउन के बाद से हरिद्वार में केवल आवश्यक सामग्री की दुकानें ही खुल रही थी। अप्रैल महीने में लगातार सात कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिले को रेड जोन में शामिल कर दिया गया था। हरिद्वार के ज्वालापुर के कई इलाके और देहात के कई गांवों को पाबंद भी करना पड़ा था। रविवार को लॉकडाउन तीन खत्म हुआ और जिले में एक मात्र कोरोना संक्रमित मरीज भी स्वस्थ होकर घर लौट गया था। सोमवार को शासन ने हरिद्वार को ग्रीन जोन में शामिल कर दिया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने जिले में सभी जगह सभी तरह की दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी थी।
मंगलवार की सुबह से हरिद्वार, ज्वालापुर, कनखल, शिवालिक नगर सहित सभी बाजार सुबह से खुल गए। पहले दिन व्यापारियोें ने दुकानों की साफ सफाई की और फिर पूजा अर्चना। हरकी पौड़ी के आसपास होटलों और धर्मशालाओं को छोड़कर सभी दुकानें खुली। अपर रोड, रेलवे रोड, उत्तरी हरिद्वार में भीमगोडा, खड़खड़ी, भूपतवाला, सप्तऋषि क्षेत्र, रानीपुर मोड़, ज्वालापुर और कनखल में भी कपड़े, मिठाई, जूते, जनरल मर्चेंट, रेडीमेड गारमेंट, सराफा की दुकानें खुली रही। सबसे ज्यादा भीड़ मोबाइल फोन की दुकानों पर दिखाई दी।
विज्ञापन
व्यापार मंडल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कैलाश केसवानी और जिला अध्यक्ष सुरेश गुलाटी ने बाजार खुलने का स्वागत करते हुए प्रशासन का धन्यवाद किया। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील की कि प्रशासन द्वारा लागू की गई लॉकडाउन की नियमावली का पूरी तरह पालन करें।
मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में दिखा खासा उत्साह
हरिद्वार। पिछले करीब 20 दिनों से रमजान का महीना चल रहा है। इसके बाद भी ज्वालापुर के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में बाजार बंद रहने के कारण अभी तक रौनक गायब थी। ज्वालापुर के मोहल्ला पांवधोई और लक्कड़हारान मरीज मिलने के बाद से ही सभी दुकानें पूरी तरह बंद कर दी थी। मंगलवार को दुकानें खुली तो इस क्षेत्र में उत्साह को ज्यादा ही नजर आया। ज्वालापुर के मोहल्ला कोटरावान निवासी राहत अंसारी ने बताया कि बाजार बंद रहने के कारण लोग जरूरत का सामान भी नहीं खरीद पा रहे थे। अब दुकानें खुली हैं तो धीरे-धीरे सब कुछ सामान्य हो जाएगा।
-----------------
असमंजस में दिखाई दिए बारबर और सैलून संचालक
हरिद्वार। सैलून और ब्यूटी पार्लर की दुकानें खोलने की अनुमति प्रशासन ने जारी कर दी थीद्घ इसके बाद भी दुकानों के संचालक असमंजस में दिखाई दिए। मंगलवार को शहर में कई स्थानों पर नाई की दुकानें और ब्यूटी पार्लर खुले दिखाई दिए तो कई लोगों ने दुकान ही नहीं खुली। इसका कारण यह बताया गया कि मंगलवार को नाई की दुकानों पर छुट्टी रहती है, शायद इसीलिए लोगों ने बुधवार से काम पर आने के लिए सोचा होगा।