फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Robbery from business leader, snatched mobile too

व्यापारी नेता से लूटपाट, मोबाइल भी छींना

Mon, 21 Mar 2022 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Robbery from business leader, snatched mobile too
बाइक सवार तीन युवकों ने व्यापारी नेता से 11 हजार की नकदी लूट ली। सोमवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारी व्यापारी नेता के साथ सिडकुल थाने पहुंचे और मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल के मुताबिक रावली महदूद अलौकिक व्यापार मंडल के महामंत्री ब्रह्मपुरी निवासी संजय पाल सोमवार को अन्य व्यापारियों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि वह रविवार रात को घर से दुकान पर सामान लेने पैदल जा रहे थे। जब वह दुकान के पास पहुंचे तो उससे पहले ही बाइक सवार तीन युवकों ने 11 हजार की नकदी और मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन

संजय का कहना है कि जब उन्होंने बाइक सवार युवकों का पीछा किया तो युवकों ने उनका मोबाइल फेंक दिया। वहीं बाइक को छोड़कर बदमाश फरार हो गए। संजय ने पुलिस को घटना की सूचना दी। रात में ही मौके पर पहुंची चेतक पुलिस बाइक को थाने लेकर आई। वहीं सोमवार सुबह व्यापारी नेता व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि पुलिस की प्राथमिक जांच में आपसी रंजिश सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी जांच में सामने आएगा उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed