{"_id":"619669c09a13da1989780cd2","slug":"roads-of-colonies-will-shine-with-ten-crores-haridwar-news-drn3964273188","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस करोड़ से चमकेंगी कालोनियों की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस करोड़ से चमकेंगी कालोनियों की सड़कें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य योजना के दस करोड़ रुपये से नई कॉलोनियों की सड़कों को चमकाया जाएगा। ये कॉलोनियों हाल ही में विकसित हुई हैं।
रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 10 करोड़ 11 लाख 15 हजार की लागत से होने वाले विकास कार्यों को राज्य योजना से स्वीकृति दे दी गई है। खास बात यह है कि इस बजट में से अधिकांश से ऐसी नई कॉलोनियों की आंतरिक सड़कों निर्माण किया जाएगा, जो हाल ही में बनी हैं। स्वीकृत बजट से शिवालिक नगर, हरिलोक कॉलोनी, सीतापुर के जगदीश एन्क्लेव, बहादराबाद में शिव विहार फेज 2, सीतापुर में गणेश विहार, जगजीतपुर वार्ड नंबर 54, बहादराबाद में लक्ष्मी विहार कॉलोनी, देवनगर, ब्रहमपुरी, गायत्री विहार, विजडम स्कूल के पास शिव व शिवांक एनक्लेव, कृष्णा विहार, विकास नगर, शिवम विहार, नेहरू कॉलोनी, नक्षत्र वाटिका, जगजीतपुर वार्ड नंबर 56 शामिल हैं।
सिडकुल मेन रोड से ओम एन्क्लेव की ओर मेन रोड का निर्माण, बहादराबाद में प्राइमरी स्कूल से जौली इलेक्ट्रिकल्स तक सड़क का निर्माण, बहादराबाद स्वतंत्रता सेनानी द्वार से पृथ्वीराज चौहान महाविद्यालय तक सड़क निर्माण भी कराया जाएगा। विधायक आदेश चौहान ने बताया कि निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएंगे।