फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   road accident

बाइक सवार युवकों की मौत

Sat, 31 Oct 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 31 Oct 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा बाल-बाल बच गया। दुर्घटना मोहम्मदपुर कुम्हारी गांव के पास हुई। मौके से आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


विशाल पुत्र नरेश निवासी मुंडाखेड़ा खुर्द पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क में काम करता था। बृहस्पतिवार रात्रि के समय ड्यूटी करने के बाद शुक्रवार सुबह हर्बल पार्क से बाइक पर घर के लिए चला। वहीं से ही रविंद्र पुत्र इलमचंद निवासी डुंगरपुर और दिनेश कुमार पुत्र गंभीर निवासी मीरापुर मंडावर जिला बिजनौर भी उसकी बाइक पर बैठ गए। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर गांव की ओर चल दिए।
विज्ञापन

 करीब सात बजे जैसे ही बाइक सवार मोहम्मदपुर कुंहारी गांव में पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे विशाल (23) पुत्र नरेश निवासी मुंडाखेड़ा खुर्द और रविंद्र कुमार (22) पुत्र इलमचंद निवासी डुंगरपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक दिनेश कुमार बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को खड़ा कर मौके से फरार हो गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। तभी किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सुल्तानपुर पुलिस चौकी ध्वज सिंह पंवार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भिजवा दिया। रास्ते में खड़े ट्रक को लक्सर कोतवाली भेज दिया। दुर्घटना में मौत की जानकारी मिलते ही डुंगरपुर और मुुंडाखेड़ा खुर्द गांव में मातम छा गया। जिसने भी दुर्घटना के बारे में सुना वही युवकों के घर की ओर दौड़ पड़े। घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed