फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Rishikul ground of Haridwar was fully decorated to honor

Haridwar News: 1,168 करोड़ की 158 परियोजनाओं की सौगात जिले को देंगे मुख्यमंत्री

Mon, 12 Feb 2024 12:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Rishikul ground of Haridwar was fully decorated to honor
I- मातृ शक्ति के सम्मान के लिए हरिद्वार का ऋषिकुल मैदान तैयार
विज्ञापन

I

I
I

I- 461 करोड़ की 97 योजनाओं का होगा लोकार्पणI

आधी आबादी के सम्मान के लिए हरिद्वार का ऋषिकुल मैदान पूरी तरह सजकर तैयार हो गया। इसमें सोमवार को नारी शक्ति महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का नवाजा जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से 1,168 करोड़ की 158 परियोजनाओं की सौगात जिले को दी जाएगी।



महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने से पूर्व जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने ऋषिकुल मैदान में तैयारियों का जायजा लिया। महोत्सव में जहां 50 हजार से अधिक महिलाएं प्रतिभाग करेंगी। वहीं, विभिन्न विभागों के स्टॉल और उनकी ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। जिलाधिकारी ने दिन में अधिकारियों के साथ महोत्सव के संबंध में बैठक की। उन्होंने बताया कि मंच, पंडाल, कन्या पूजन, रोड शो, विभिन्न विभागों के स्टॉल आदि की व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त कर ली गई है।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से जिन-जिन योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन किया जाना है, इसके संबंध में विभागीय अधिकारियों को भी निर्देश दिए। कार्यक्रम में 461 करोड़ की 97 योजनाओं का लोकार्पण और 708 करोड़ की 61 योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गाड़ियों की पार्किंग, पूरा रूट प्लान जो निर्धारित किया गया है उसी के अनुसार अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




I
I

Iदेवपुरा से चंद्राचार्य चौक तक आवागमन रहेगा ठपI



ऋषिकुल परिसर में आयोजित नारी शक्ति महोत्सव के चलते समूचे शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। वहीं, देवपुरा चौक से चंद्राचार्य चौक तक का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन जाने वालों को चंद्राचार्य चौक से हरिद्वार-देहरादून हाईवे से होकर जाना होगा। वहीं, शहर के मुख्य बाजार रानीपुर मोड़ आदि के निवासियों को औद्योगिक क्षेत्र से होकर जाना होगा। हाईवे से शहर में प्रवेश करने वाले मार्गों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। ऋषिकुल चौक तिराहे के यात्रियों को प्रेमनगर आश्रम के रास्ते हरिद्वार में प्रवेश मिलेगा। यह मार्ग पूरी तरह आरक्षित किया गया है। वहीं, देवपुरा चौक से प्रवेश बंद रहेगा।






Iजिले के चहुंमुखी विकास में अभूतपूर्व कार्य किए गए : निशंकI

पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने नारी शक्ति महोत्सव को लेकर डामकोठी में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि जिले में अभूतपूर्व विकास कार्य किए गए और लगातार जारी हैं। सड़कें, सिंचाई, पेयजल सहित तमाम योजनाओं से जिला संतृप्त होगा। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने जो महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए काम किया है, वह भी अभूतपूर्व है। सांसद निशंक ने कहा कि सरकार विकास के लिए लगातार काम कर रही है। हमने लगातार प्रयास करते हुए हजारों करोड़ की सौगात जिले को केंद्र व राज्य सरकार के माध्यम से दिलाई। शिक्षा के क्षेत्र में अपने निरंतर प्रयासों से शैक्षणिक संस्थानों के विकास और उनकी गुणवत्ता में सुधार किया है। गरीब और पिछड़े वर्गों के छात्रों के लिए यह प्रयास लाभकारी साबित हुए हैं। हमारा उद्देश्य हमेशा सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed