{"_id":"43dde2e8e22a9aeb6280790739aaff1a","slug":"rice-became-costlier-by-rs-400-per-quintal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ चावल
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 27 Nov 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। दाल और तेल के बाद अब चावल ने भी रंग दिखाना शुरू कर दिया है। चावल के दाम चार सौ रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से महंगा हो गया है। इसका सीधा असर पर अब कीचन के बजट पर पड़ेगा।
विज्ञापन
पिछले एक हफ्ते में चावल करीब चार सौ रुपये प्रति क्विंटल महंगा हो चुका है। मंडी में चावल के थोक दाम में हुई बढ़ोत्तरी से फुटकर बाजार पर भी महंगाई का असर दिखने लगा है। फुटकर बाजार में चावल की सभी प्रमुख किस्मों पर 500 से 600 रुपये प्रति क्विंटल वृद्धि हुई हैं। फुटकर बाजार में टमाटर पहले से ही 50 से 60 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रहा है। आर्य नगर निवासी पुष्पा देवी, सुमन श्रीवास्तव आदि गृहणियों ने बताया कि सब्जी, दालों पर पहले से ही इतनी महंगाई है कि दो वक्त का खाना खा पाना भी मुश्किल है। ऐसे में चावल के दामों हुई भारी बढ़ोत्तरी ने मुश्किल खड़ी होगी। मंडी समिति ज्वालापुर के निरीक्षक कुलदीप नौटियाल ने बताया कि एक हफ्ते में चावल के थोक दाम में करीब 400 रुपये प्रति कुंतल की महंगाई हुई है।
विज्ञापन
वैरायटी पहले अब
बासमती सुपर - 6000 6400
बासमती पौना 4000 4400
बासमती पौना-2 3600 4000
नोट: प्रति क्विंटल रुपये में।
----------------
पिछले एक सप्ताह से चावल की विभिन्न वैरायटी के भावों में प्रति क्विंटल के हिसाब से 400 रुपये वृद्घि हुई है। संभावना जताई जा रही है अभी चावलों की दर में और वृद्घि हो सकती है।
विज्ञापन
- विजय प्रसाद थपलियाल, सचिव मंडी
------
चावल की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। अन्य प्रदेशों से मांग आने पर प्रदेश की बासमती के चावल की वैरायटी के भाव में लगातार वृद्घि दर्ज की जा रही है। फसल समाप्त होने पर आवक भी कम हो गई है।
- सुभाष चंद, आढ़ती, मंडी ज्वालापुर