{"_id":"674b57f11322a7049f0d08ba","slug":"retired-employee-duped-of-rs-9-lakh-due-to-fear-of-drugs-in-the-parcel-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-125970-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पार्सल में ड्रग्स होने का डर दिखा रिटायर कर्मचारी से नौ लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पार्सल में ड्रग्स होने का डर दिखा रिटायर कर्मचारी से नौ लाख ठगे
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को कस्टम और सीबीआई अधिकारी बताकर पार्सल में ड्रग्स होने का डर दिखाते हुए नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संंबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, दर्शनलाल निवासी ग्राम सुमननगर सलेमपुर महदूद ने शिकायत दी। बताया कि 19 नवंबर की शाम को फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद का नाम अभिषेक बंसल बताया। उसने कहा, मैं कस्टम इंस्पेक्टर बोल रहा हूं। तुम्हारे नाम से पार्सल में 16 पासपोर्ट, 58 एटीएम और 140 ग्राम एमडीएलएमए ड्रग्स मुंबई से मलेशिया कुआलांपुर जा रहा है। तुम्हारे पर मुकदमा दर्ज है। इसके बाद दूसरे नंबर से फोन आया। उसने अपना नाम सुनील कुमार और खुद को पुलिस विभाग अंधेरी मुंबई का बताया और वारंट व्हाट्सएप पर भेजा। फिर कहा, तुम्हारा केस सीबीआई को दे दिया है। इसके बाद तीसरे नंबर से फोन आया। उसने अपना नाम अनिल यादव और खुद को सीबीआई मुंबई का चीफ बताया।
आरोप है कि ड्रग्स व अन्य चीजें पार्सल में होने की बात कहते हुए खाते में जमा सभी रकम बंधन बैंक बांगुर एवेन्यू पश्चिम बंगाल जेके इंटरप्राइज के पते पर भेजने की बात कही। पैसे भेजने पर मुकदमे से बचने की बात कही। कागज मांगने के बाद उसने पीएनबी में जमा नौ लाख उसे तुरंत ट्रांसफर करने के लिए कहा। इस बारे में किसी को कुछ बताने से भी मना किया। डरकर दो बार में नौ लाख रुपये भेज दिए। फिर उसने थाने-चौकी में जाकर जमानत करवाने की बात कही और फोन नंबर बंद कर दिया। एसएचओ कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।