फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Resolve to make India of Rajiv Gandhi's dreams

राजीव गांधी के सपनों का भारत बनाने का लिया संकल्प

Sat, 21 May 2022 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Resolve to make India of Rajiv Gandhi's dreams
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि में तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते महानगर का - फोटो : HARIDWAR
महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि सुभाष घाट स्थित कार्यालय पर मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी स्वभाव से गंभीर प्रवृत्ति के इंसान थे। उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता भी कहा जाता है। वह तुरंत निर्णय लेने वाले इंसान थे। राजीव गांधी भारत को दुनिया की सर्वोच्च तकनीक से परिपूर्ण देश के रूप में देखना चाहते थे। प्रदेश महासचिव ओपी चौहान ने कहा कि 21वीं सदी के भारत के निर्माण का संकल्प स्वर्गीय राजीव गांधी ने कंप्यूटर प्रणाली लागू करके लिया और महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण दिया। हर हाथ को काम देने का संकल्प राजीव गांधी ने लिया। उसको उन्होंने पूरा करके भी दिखाया, जो पैसा जिसका है, उसी के खाते में सीधे देने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन

नगर ज्वालापुर अध्यक्ष यशवंत सैनी व कनखल ब्लाक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने कहा कि आज जो हालात देश के हैं। उससे अर्थव्यवस्था कमजोर हुई है। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर के लिए और महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण करने का जो कार्य स्वर्गीय राजीव गांधी ने किया है, वह युगों- युगों तक याद किए जाएंगे। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश प्रधान, आशीष शर्मा, हरद्वारी लाल, सतेंद्र वशिष्ठ, ओमप्रकाश ार्मा, गुलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर लगाया पौधा
महानगर कांग्रेस सेवादल हरिद्वार के मुख्य संगठक मोनिका धवन की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। इस दौरान गांधी पार्क बीएचएल में नीम का पौधा लगाया गया। राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मंजू रानी, वीना कपूर, गीता, ममता, फैयाज अली, विनोद अरोड़ा, मोहित, मोना देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed