{"_id":"6a91862200ef23868501af94","slug":"bpl-cardholders-have-not-received-sugar-for-eight-months-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-153273-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बीपीएल कार्ड धारकों को 8 माह से नहीं मिली चीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बीपीएल कार्ड धारकों को 8 माह से नहीं मिली चीनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ी कीमतों से बढ़ी परेशानी, जिलाधिकारी से लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। क्षेत्र के कई गांवों के बीपीएल कार्ड धारकों को राशन की दुकानों से आठ माह से चीनी नहीं मिली है। बीपीएल कार्ड धारकों ने डीएम व जिला पूर्ति अधिकारी से जल्द ही बीपीएल कार्ड धारकों को चीनी दिलाने की मांग की है।
चीनी के दाम बढ़ने पर बीपीएल कार्ड धारकों को राशन की दुकान से सस्ते दाम पर मिलने वाली चीनी की याद आ गई है। क्षेत्र के कटारपुर, चांदपुर, फेरूपुर रामखेड़ा, धनपुरा, पदार्था, शाहपुर शीतलाखेड़ा, रानीमाजरा, बाण गंगा नं-2, बादशाहपुर, नसीरपुर कलां, भोवापुर चमरावल समेत कई ग्राम पंचायतों के बीपीएल कार्ड धारक चीनी के लिए राशन की दुकानों के चक्कर काट रहे है।
राशन डीलरों की ओर से बीपीएल कार्ड धारकों को बताया जा रहा है कि कई माह से उन्हें खाद्य विभाग के गोदाम से बीपीएल कार्ड धारकों की चीनी नहीं मिली है। जैसे ही वहां से चीनी मिलेगी, बीपीएल कार्ड धारकों को दी जाएगी। सीता देवी, गीता, कौशल, मुन्नी, जयवती, सविता, जीवनी, राधा, कस्तूरी आदि बीपीएल कार्ड धारकों ने डीएम व जिला पूर्ति अधिकारी से जल्द ही बीपीएल कार्ड धारकों को चीनी दिलाने की मांग की है।