फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Resolve to follow the ideals of Maharaja Agrasen

महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Thu, 07 Oct 2021 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Resolve to follow the ideals of Maharaja Agrasen
महाराजा अग्रसेन की जयंती पर पूजन करते पूर्व मेयर मनोज गर्ग व अन्य । - फोटो : HARIDWAR
बृहस्पतिवार को महाराजा अग्रसेन की जयंती होली चौक कनखल में धूमधाम के साथ मनाई गई। जिसमें समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन एक ही नहीं, बल्कि सभी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि आज समाज को यदि प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ना है तो महाराजा अग्रसेन के बताए मार्ग पर चलना होगा। सभी को सामान विचारधारा और बराबरी हक के लिए एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व मेयर मनोज गर्ग, समाजसेवी विशाल गर्ग, विजय गुप्ता, डॉ. राकेश सिंघल, राजीव गुप्ता, राजकुमार बंसल, हितेश अग्रवाल, विमल गर्ग, मयंक गुप्ता, प्रतीक गुप्ता, अंकित गुप्ता, विजय गर्ग, डॉ. उपेंद्र गुप्ता, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अग्रसेन घाट पर हवन-पूजन के साथ मनाई जयंती
हरिद्वार। महाराज अग्रसेन घाट समिति की ओर से महाराज अग्रसेन जयंती पर हवन पूजन किया गया। इस मौके पर पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि महाराज अग्रसेन समाजवाद के प्रवर्तक थे। घाट समिति के अध्यक्ष राम बाबू बंसल ने कहा कि समाज के हर क्षेत्र में वैश्य समाज का अतुलनीय योगदान है। महामंत्री विशाल गर्ग ने कहा कि वैश्य समुदाय हमेशा से ही समाज सेवा को ही अपना धर्म मानकर सेवा कार्यों में अग्रणी है। इस दौरान मुकेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, मधुसूदन अग्रवाल, आशीष मित्तल, मनोज गुप्ता, संजय आर्य, एसपी गुप्ता, अरुण अग्रवाल, पीके बंसल, एसपी अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed