{"_id":"6afc3ca4155a26672d0e96cf","slug":"request-for-providing-copy-of-khatauni-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-156741-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: खतौनी की नकल उपलब्ध कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: खतौनी की नकल उपलब्ध कराने की मांग
विज्ञापन
पथरी। नसीरपुर कलां की ग्राम प्रधान गुलनाज अंसारी ने डीएम को पत्र भेजकर हस्तक्षेप कर चकबंदी विभाग की ओर से गांव में एक सप्ताह में एक दिन किसानों को उनकी भूमि की खसरा खतौनी उपलब्ध कराने की मांग की है।
बताया है कि भोगपुर में चकबंदी विभाग की ओर से प्रत्येक सप्ताह में बृहस्पतिवार व शुक्रवार के दिन किसानों को उनकी भूमि की खसरा खतौनी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। नसीरपुर कलां की ग्राम प्रधान का कहना है कि नसीरपुर कलां के रकबे में बादशाहपुर के किसानों के खेत भी है। इन दोनों गांवों के किसानों के साथ यह भेदभाव क्यों किया जा रहा है।
उन्होंने डीएम से मामले में हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान गुलनाज अंसारी का कहना है कि उनका गांव चकबंदी प्रक्रिया बीत जाने के 40 साल बाद भी चकबंदी विभाग के अधिन है। इसलिए किसानों को 40 किलोमीटर की लंबी दूरी तय कर रुड़की में चकबंदी विभाग में अपनी भूमि की खसरा खतौनी लेने के लिए जाना पड़ता है। किसानों का समय और पैसा दोनों अधिक खर्च होते है। संवाद