Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bharatiya Kisan Mazdoor Utthan Union expanded its organization

Haridwar News: भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन ने किया संगठन का विस्तार

Mon, 16 Nov 2026 07:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Bharatiya Kisan Mazdoor Utthan Union expanded its organization
हरिद्वार। ग्राम किशनपुर स्थित भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के कार्यालय में हुई बैठक में किसानों की समस्याओं, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

बैठक में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार सुखदेव सिंह विर्क का राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन का विस्तार करते हुए डॉ. अब्दुल खालिद को प्रदेश उपाध्यक्ष, शोएब खान और घुंगरमल को जिला उपाध्यक्ष व शिव कुमार को लक्सर तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार सुखदेव सिंह विर्क ने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और अधिकारों के लिए संघर्ष करना संगठन की प्राथमिकता है। किसानों को फसलों का उचित मूल्य, कृषि संसाधनों की उपलब्धता और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली ने कहा कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा। किसानों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों और शासन-प्रशासन के सामने उठाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान यूनियन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ चौधरी ने कहा कि दोनों संगठन किसान हितों के मुद्दों पर मिलकर काम करेंगे और किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे। इस मौके पर रीना आर्य, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, पंकज मलिक, आदर्श गौतमी, शिव कुमार, महावीर सिंह गुर्जर, शाहिद मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed