फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Report on truck driver who hit teens riding bike

Haridwar News: बाइक सवार किशोरों को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक पर रिपोर्ट

Thu, 08 Jan 2026 05:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
Report on truck driver who hit teens riding bike
हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार किशोरों को टक्कर मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने सीसीटीवी खंगालते हुए आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कुलदीप गुप्ता निवासी आदर्श नगर नजीबाबाद जिला बिजनौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 दिसंबर की सुबह उसका 17 वर्षीय बेटा सौरभ गुप्ता अपने दोस्त सूरज भारद्वाज के साथ बाइक से हरिद्वार से नजीबाबाद की ओर जा रहा था। बाइक सूरज चला रहा था,। गैंडीखाता के पास नजीबाबाद की ओर से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया, जहां जांच में सामने आया कि उसके दोनों हाथों की हड्डियां, जबड़ा और पसलियां टूट गई हैं। अब हालत में कुछ सुधार होने पर बृहस्पतिवार को मामला दर्ज कराया गया। थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed