फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Report filed against driver in case of death of bike rider

Haridwar News: बाइक सवार युवक की मौत के मामले में वाहन चालक पर रिपोर्ट

Tue, 20 Jan 2026 05:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
Report filed against driver in case of death of bike rider
हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में हुई बिजनौर के युवक की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी कैमरों से वाहन की पहचान कर ली गई। चालक की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शादाब निवासी ग्राम सहसपुर थाना स्योहारा जिला बिजनौर 18 जनवरी की शाम अपनी मोटरसाइकिल से बिजनौर से हरिद्वार आ रहा था। शाम करीब छह बजे जैसे ही वह श्यामपुर क्षेत्र के रसियाबड़ के पास पहुंचा, तभी हरिद्वार की ओर से आ रहे सहारनपुर नंबर के वाहन ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन


हादसा इतना भीषण था कि शादाब को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना में मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक के भाई सादिक की ओर से सोमवार की देर शाम थाने में तहरीर दी गई। थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed