{"_id":"54f0aef303e576ac7dc7b3db844cbe76","slug":"renovation-of-harki-paidi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए रूप में दिखेगी हरकी पैड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए रूप में दिखेगी हरकी पैड़ी
रतनमणी डोभाल/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 31 Oct 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरकी पैड़ी का विस्तार होने के बाद वह नए रूप में दिखाई देगी। पहले से अधिक लंबे और चौड़े प्लेटफार्म बनने से यात्रियों को भी दिक्कतें नहीं उठानी पड़ेंगी। अर्द्धकुंभ मेला योजना में हरकी पैड़ी क्षेत्र का विस्तार कांगड़ा मंदिर तक होगा। मेला प्रशासन ने पूर्व की विस्तार योजना को बदलकर कर अब चरणबद्ध तरीके से काम करने का निर्णय लिया है। प्रथम चरण में कपूरथला हाउस, कांगड़ा भवन और सुलभ शौचालय कांप्लेक्स को ध्वस्त कर चौड़ीकरण का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
16 करोड़ 89 लाख 17 हजार होंगे खर्च
प्रथम चरण में विस्तार की यह योजना 16 करोड़ 89 लाख 17 हजार रुपये लागत की है। योजना की बड़ी धनराशि लगभग 12 करोड़ 52 लाख 95 हजार रुपये भूमि, दुकानदारों और किरायेदारों को मुआवजा के रूप में दी जाएगी। तीन से चार करोड़ रुपये भवनों को डिस्मेंटल कर चौड़ीकरण कर विस्तार का रूप देने में खर्च होंगे।
विज्ञापन
मेला प्रशासन को उम्मीद है कि हरकी पैड़ी विस्तार योजना के प्रथम चरण की स्वीकृति शासन से अगले सप्ताह मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग ने मेला प्रशासन को स्वीकृति के तीन माह के अंदर प्रथम चरण की योजना को पूरा करने का भरोसा दिया है। नई संशोधित विस्तार योजना में वर्तमान महिला घाट को शिफ्ट करना छोड़ दिया गया है। अब महिला घाट से कांगड़ा मंदिर की ओर जाने के लिए सीढ़ियां बनाई जाएगी। विस्तार योजना शेष कार्य धन की उपलब्धता के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हरकी पैड़ी विस्तार योजना ने मुख्यमंत्री हरीश रावत सीधे तौर में जुड़े हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए हरकी पैड़ी विस्तार की यह महत्वकांक्षी योजना लगभग 42 करोड़ की बनी थी, लेकिन केंद्र से अर्द्धकुंभ योजना में बजट नहीं दिए जाने के चलते योजना खटाई में पड़ गई थी। अब मेला प्रशासन को योजना को सिरे चढ़ाने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम करना पड़ा है।