फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Removing the wall debris that fell on his feet

हरकी पैड़ी पर गिरे दीवार के मलबे को श्रमदान कर हटाया

Wed, 22 Jul 2020 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Removing the wall debris that fell on his feet
हरकी पैड़ी पर मलबा हटाते हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता । - फोटो : HARIDWAR
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने हरकी पैड़ी पर गिरी 85 वर्ष पुरानी दीवार के मलबे को श्रमदान कर हटाया। इस दौरान मंच के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि जब तक पूरी दीवार का मलबा साफ नहीं कर दिया जाता तब तक मंच के कार्यकर्ता प्रतिदिन श्रमदान कर मलबे को हटाते रहेंगे।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच जिला अध्यक्ष मनीष चौहान ने कहा कि हरकी पैड़ी हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। धार्मिक स्थलों पर आकास्मिक आपदाएं अत्यंत दुखद एवं कष्टकारी होती हैं। जिनसे लोगों की भावनाएं जुड़ी होती हैं। इसलिए हम सभी को इस प्रकार की घटनाओं के दौरान या अन्य हादसे के दौरान अपनी सेवाएं देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रमदान महादान है। हिंदू जागरण मंच एक धार्मिक और सामाजिक संगठन है जो धर्म और समाज के लिए हर समय विभिन्न माध्यमों से अपना सहयोग समाज में प्रदान करता रहता है। अध्यक्ष संजय चौहान ने कहा कि मंच के कार्यकर्ता प्रतिदिन श्रमदान कर इसे हटाते रहेंगे। श्रमदान करने वालों में मंच के प्रांत संपर्क प्रमुख नाथीराम, प्रांत संयोजक स्वावलंबन आयाम विजेंद्र चौधरी, मोहित देशवाल, अनुज चौधरी, विवेक कौशिक, कपिल, नवीन यादव, अभिषेक, नरेंद्र मलिक, नवीन, मोनू, धन सिंह, संदीप, विशु, राजा, पवन, अभिषेक, आशीष आदि अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed