{"_id":"6192710aa4c8824ea621db86","slug":"remembering-dr-khan-by-donating-blood-haridwar-news-drn3961437162","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान कर डा. खान को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान कर डा. खान को किया याद
विज्ञापन
डॉ.एसएन खान की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते समाजसेवी ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी में रक्तदान क्रांति के जनक स्व. डॉ. एसएन खान के जन्मदिन पर उनकी स्मृति में जिला अस्पताल के रक्तकोष में सोमवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। इस मौके पर ब्लड वालंटियर और डॉ. एसएन खान के परिजनों एवं अस्पताल के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने 30 यूनिट रक्तदान किया।
अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार गुप्ता और रक्तकोष प्रभारी डॉ. रविंद्र चौहान ने डॉ. खान की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर शिविर का शुभारंभ किया। कर्मचारियों ने डॉ. खान की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार गुप्ता और प्रभारी रक्तकोष डॉ. रविंद्र चौहान ने कहा कि स्वॅ. डा. खान ने दो यूनिट से रक्तकोष की शुरुआत की। हरिद्वार रक्तकोष आज उत्तराखंड में सबसे अधिक ब्लड यूनिट संरक्षित करने वाला बैंक है।
रक्तदान शिविर में डॉ. खान के भाई असद खान, बेटे हसन, भतीजे साहिल और अजहर ने रक्तदान किया। उनकी धर्मपत्नी नरगिस ने कहा कि उनके द्वारा किए गए कार्य ही उनको सबकी यादों में हमेशा जिंदा रहेंगे। रक्तदान करने वालों में आशुतोष भट्ट, भूपेंद्र कुमार, शाहिल पठान, हसन शाह हुसैन, अंकित वर्मा, मुकेश कुमार, सुमित, अजय, शुभम, चीकू, योगेंद्र, महेश, रितांशु, सिद्धार्थ, राय सिंह, वर्णिक चौधरी अंजू त्यागी, आशीष काला, डॉ. संदीप निगम, रितिक इत्यादि शामिल रहे।