{"_id":"5894bba74f1c1b953fe811af","slug":"reconstructed-a-record-of-liquor-vend","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंगाला जाएगा शराब के ठेकों का रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंगाला जाएगा शराब के ठेकों का रिकार्ड
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Fri, 03 Feb 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनाव के दौरान शराब की बिक्री पर निर्वाचन आयोग की नजरें टेढ़ी हो गई हैं। आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को सभी ठेकों का बिक्री रिकार्ड खंगालने के निर्देश दिए हैं। आचार संहिता लगने के बाद जिस ठेके की बिक्री 30 प्रतिशत तक ज्यादा पाई जाएगी, उसके खिलाफ लाइसेंस निरस्त, निलंबन या जुर्माने जैसी कार्रवाई की जाएगी। शनिवार से ठेकों का रिकार्ड खंगाला जाएगा।
चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए कई प्रत्याशी शराब व पैसे बांटते हैं। निर्वाचन आयोग लगातार इसकी निगरानी कर रहा है। शुक्रवार को जनपद में चुनाव के दौरान अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को शराब के ठेकों का रिकार्ड खंगालने के आदेश भी दिए हैं। शनिवार से ठेकों का बिक्री रिकार्ड खंगाला जाएगा। अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए नोडल अधिकारी व एडीएम ललित मोहन मिश्रा ने बताया कि आयोग की गाइड लाइन के मुताबिक आचार संहिता लगने के बाद से जिस ठेके पर बिक्री 30 प्रतिशत तक ज्यादा पाई जाएगी, जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।