फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Rape of a handicapped girl on the pretext of marriage

Haridwar News: दिव्यांग युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

Tue, 08 Apr 2025 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rape of a handicapped girl on the pretext of marriage
हरिद्वार। ऋषिकेश की रहने वाली दिव्यांग युवती को शादी का झांसा देकर हरिद्वार के होटल में लाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नगर कोतवाली पुलिस ने चंबा निवासी आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराते हुए कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ऋषिकेश निवासी एक युवती ने रविवार को नगर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि वह शारीरिक रूप से दिव्यांग है। उसकी मुलाकात रोहित डबराल निवासी चौपड़ियाल गांव चंबा टिहरी गढ़वाल से अगस्त 2024 में हरिद्वार में हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी और नजदीकी बढ़ गई। आरोप लगाया कि रोहित ने उसे शादी करने का भरोसा दिलाया। जल्द ही शादी कने की बात कहकर 22 फरवरी को हरिद्वार के एक होटल में ले गया। जहां उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

आरोप है कि दुष्कर्म के बाद वह गर्भवती हो गई। इस बारे में जब रोहित को बताया तो उसने शादी करने से मना कर दिया। आरोप है कि जाति अलग और दिव्यांग होने के कारण शादी नहीं करने की बात कही। अब उस पर गर्भपात कराने का दबाव बना रहा है। शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed