Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ranipur police arrested eight warrantees

Haridwar News: रानीपुर पुलिस ने आठ वारंटी गिरफ्तार किए

Sun, 08 Sep 2024 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Ranipur police arrested eight warrantees
हरिद्वार। रानीपुर पुलिस ने अभियान चलाकर आठ वांरटी गिरफ्तार किए हैं। सभी कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद से फरार चल रहे थे। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित स्थानों पर दबिश देकर वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी नरेश निवासी ग्राम पूरणपुर रानीपुर, बंटी कुमार निवासी लेवर काॅलोनी सेक्टर-2 भेल, अर्जुन निवासी ग्राम सलेमपुर, शिवम राजपूत निवासी भभूतावाला बाग शिवलोक काॅलोनी, आबिद निवासी ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर, मुस्तकीम निवासी ग्राम राजपुर, गौतम निवासी संजय नगर टिबड़ी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। संवाद
विज्ञापन

---------------------
बिना नंबर प्लेट वाली आठ बाइकें सीज
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट और गलत तरीके से नंबर प्लेट लगी बाइकों को पकड़ा। पुलिस ने आठ बाइकों को सीज कर दिया। आठ हजार रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया। एसएसआई राजेश बिष्ट ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर अलग-अलग टीमें बनाकर चेकिंग अभियान चलाया गया। संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों, बिना नंबर प्लेट, दोषपूर्ण नंबर प्लेट चेक की गई। चेकिंग के दौरान आठ मोटरसाइकिलें सीज कर दी गईं। आठ हजार जुर्माना वसूला गया। संवाद
विज्ञापन


-------------------
खनन सामग्री से भरे डंपरों से रास्ता धंसा

बहादराबाद। ग्राम अलीपुर के रास्ते से खनन सामग्री से भरे डंपरों के गुजरे से रास्ता धंस रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी, तहसीलदार और लघु सिंचाई विभाग से शिकायत की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के रास्ते में खनन के भारी डंपर चलते हैं। इस कारण खंड़जा दब चुका है। ऐसे में ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
दंपती और बच्चों से मारपीट में चार पर मुकदमा दर्ज
बहादराबाद। थाना क्षेत्र में एक परिवार के साथ मारपीट करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच शुरू कर दी है। रकम सिंह निवासी शांतरशाह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो सप्ताह पूर्व वह अपने परिवार के साथ घर में थे। रविंद्र, पुरुषोत्तम, संदीप और सूर्या अचानक से घर पर आए। गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बचाने आई उनकी पत्नी व बच्चों से भी मारपीट की। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मारपीट में उनके परिवार को चोटें आई हैं। इलाज अस्पताल में चल रहा है। थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed