फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ramayana procession came out with Bholenath-Parvati dance

भोलेनाथ-पावर्ती नृत्य संग निकली रामायण शोभायात्रा

Sat, 16 Apr 2022 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Ramayana procession came out with Bholenath-Parvati dance
श्रीश्री बालाजी धाम सिद्धबलि हनुमान नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से शोभायात्रा निकालते संत । - फोटो : HARIDWAR
श्रीश्री बालाजी धाम सिद्धबलि हनुमान नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन शुक्रवार को रामायण शोभायात्रा निकाली गई। पीठाधीश्वर स्वामी आलोक गिरि के नेतृत्व में संत और श्रद्धालु श्रद्धा के साथ शामिल हुए। रानीपुर विधायक आदेश चौहान शोभायात्रा में शामिल रहे।
विज्ञापन

विशालकाय हनुमान, महर्षि वाल्मीकि, डीजे पर भगवान भोलेनाथ, पार्वती का नृत्य शोभायात्रा का आकर्षण रहा। अखाड़े के संतों के साथ रथ पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्रपुरी विराजमान रहे। रवींद्रपुरी ने कहा कि सिद्धबली हनुमान मंदिर में हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वामी आलोक गिरि की प्रेरणा से हनुमान जन्मोत्सव मना रहा है। महंत आलोक गिरि ने कहा कि हनुमत कृपा और उनके भक्तों के सहयोग से ही ही आयोजन संभव हो सका है। इस मौके पर महंत केदार गिरी, स्वामी नरेश गिरि, स्वामी नीरज गिरि, स्वामी राम कुमार गिरि, स्वामी कुलदीप गिरि, आनंद भैरव के पुजारी, सागर गिरि, मनकामेश्वर गिरि, पार्षद नागेंद्र राणा, पार्षद विकास कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed