{"_id":"282b8f1722c8bca5aaa276ecc10ef975","slug":"rajstahn-police-haridawr-court-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान पुलिस को ‘सर्राफ’ की तलाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान पुलिस को ‘सर्राफ’ की तलाश
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 24 Dec 2013 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान जोधपुर के उद्योगपति महेंद्र बंसाले के घर डकैती डालकर लूटे लाखों के जेवरातों की रिकवरी को वहां की पुलिस ने ज्वालापुर स्थित एक सर्राफ के दुकान पर छापा मारा। मामले में पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर मारे गए छापे से पहले सर्राफ फरार होने में कामयाब रहा। राजस्थान पुलिस ने उसकी तलाश के लिए यहां डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन
दीपावली के दिन डाला था डाका
राजस्थान पुलिस के मुताबिक दीपावली के पहले दिन स्थानीय उद्योगपति के घर डाका डाल डकैतों ने बीस लाख रुपये से अधिक हीरे और सोने के जेवरात लूट लिए थे। डकैतों ने उद्योगपति को बाथरूम में बंदकर उनकी पत्नी को धारदार हथियारों से गोंद दिया था। मामले में पुलिस ने अनिल, मनोज, जावेद, निलेश शर्मा और इसरार को पकड़ लिया था
विज्ञापन
आरोपी देहरादून, हरिद्धार
आरोपी देहरादून के बसंत विहार, पंडित वाडी, हरिद्वार के पथरी बादशाहपुर, नसीरपुर कलां और टिबडी के रहने वाले है। जोधपुर की एक कंपनी में काम करने वाले निलेश शर्मा ने इस पूरे प्रकरण का ताना बाना बुना था। उसकी के बुलावे पर अन्य आरोपी भी जोधपुर पहुंचे थे। पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली की लूटे गए जेवरात जावेद की मदद से ज्वालापुर के एक सर्राफ को तीन लाख रुपये में बेचे गए हैं
विज्ञापन
इस सूचना पर राजस्थान पुलिस के एसआई जबर सिंह के नेतृत्व में एक टीम दो आरोपी अनिल और मनोज को लेकर यहां पहुंची। हरिद्वार ज्वालापुर कोतवाली के एसएसआई अनुज सिंह ने बताया कि जोधपुर पुलिस की मदद को स्थानीय पुलिस गई थी।
चौबीस घंटे में दो वारदात
जोधपुर पुलिस के हत्थे चढे़ डकैतों ने एक दिन में दो घटनाओं को अंजाम दिया था। एसआई जबर सिंह ने बताया कि उद्योगपति बंसाले के अलावा मंडोक थाना क्षेत्र के एक अन्य घर में लूट की थी
जेल में हुई थी दोस्ती
पेशेवर अपराधियों की दोस्ती हरिद्वार जेल में हुई थी। जोधपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा अनिल देहरादून के बसंत विहार थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। वर्ष 2006 में भेल के दो घरों में चोरी करने के आरोप में पकड़े गए अनिल की दोस्ती जेल में ही अन्य साथियों से हुई थी