{"_id":"6a982565b58698bb3f011f0c","slug":"rain-increases-farmers-anxiety-crops-face-looming-crisis-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-153462-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, फसलों पर मंडराया संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, फसलों पर मंडराया संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
- खेतों में भरा बारिश का पानी, धान, गन्ने और सब्जियों की फसल खराब होने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। बुधवार को क्षेत्र में घंटों तक हुई मूसलाधार बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण किसानों की नींद उड़ गई है। खेतों में बारिश का पानी भरने से पहले ही कई स्थानों पर फसलें जलमग्न हैं और खराब हो रही हैं। अब दोबारा तेज बारिश होने से खेतों में बची फसलों के भी खराब होने की आशंका बढ़ गई है।
किसानों का कहना है कि उन्होंने कड़ी मेहनत के साथ काफी पैसा खर्च कर फसलें तैयार की हैं। बारिश के पानी में फसलें डूबने से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान देशराज सैनी, सूरत सिंह, विपिन कुमार, सुलेमान, रमेश, मेघराज और सुशील कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह बारिश होती रही और खेतों में पानी भरा रहा तो धान, गन्ने और सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। इससे किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।
किसानों ने प्रशासन से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं, नायब तहसीलदार अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर जाकर बारिश के पानी से फसलों को हुए नुकसान का आकलन कराया जाएगा। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।