फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Rivers in the Ghad region are in spate.

Haridwar News: घाड़ क्षेत्र की नदियां उफान पर, कृषि भूमि का कटाव, ग्रामीणों के सामने चारा संकट

Wed, 02 Sep 2026 05:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Rivers in the Ghad region are in spate.
लगातार बारिश से मोहंड रोड, चिल्लावाली, सुकरो, कासरो और रतमऊ नदी उफान पर
विज्ञापन

रास्तों पर पानी भरने से ग्रामीणों का आना-जाना हुआ ठप
प्रशासन से कटाव रोकने के लिए प्रभावी इंतजाम करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
धनौरी। क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण घाड़ क्षेत्र की सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं। तेज बहाव के चलते कई स्थानों पर नदियों ने कृषि भूमि का कटाव शुरू कर दिया है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। वहीं पशुपालकों के सामने पशुओं के लिए चारा लाने का संकट भी खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कटाव रोकने के लिए प्रभावी इंतजाम करने और प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
क्षेत्र में इन दिनों लगभग प्रतिदिन बारिश हो रही है। बुधवार को दोपहर करीब 2:15 बजे शुरू हुई तेज बारिश कई घंटे तक जारी रही। इसके चलते मोहंड रोड, चिल्लावाली, सुकरो और कासरो नदियों समेत औरंगाबाद, कोटा मुरादनगर और जसवावाला गांवों के आसपास बहने वाली रतमऊ नदी भी उफान पर आ गई। जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण ग्रामीणों का खेतों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। जसवावाला के निकट बालाजी मंदिर क्षेत्र में नदी से जमीन का कटाव शुरू होने के बाद आसपास रहने वाले लोगों में भी भय का माहौल है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यदि बारिश और जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो खेतों को और नुकसान हो सकता है। इससे पशुओं के लिए चारा लाने में भी परेशानी हो रही है। सेवाराम भारती, नरेंद्र कुमार, रमेश सैनी और रॉबिन कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से नदियों के कटाव को रोकने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने तथा प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता और उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed