फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Rahul Gandhi's rally will give new direction to politics: Brahmaswaroop

राजनीति को नई दिशा देगी राहुल गांधी की रैली: ब्रह्मस्वरूप

Tue, 14 Dec 2021 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi's rally will give new direction to politics: Brahmaswaroop
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि 16 दिसंबर को देहरादून में प्रस्तावित कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में हरिद्वार जनपद से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली को सफल बनाने के लिए मंगलवार को भीमगोड़ा स्थित श्री जयराम आश्रम में कार्यकर्ताओं की बैठक की गई।
विज्ञापन

ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की डबल इंजन सरकार की नीतियों से जनता परेशान है। लोग बदलाव चाहते हैं और कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि 16 दिसंबर को होने वाली राहुल गांधी की रैली उत्तराखंड की राजनीति को नई दिशा मिलगी।
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल साबित हुई है। प्रदेश के युवा रोजगार की तलाश में पलायन करने को मजबूर हैं। प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल ने कहा कि राहुल गांधी की रैली उत्तराखंड की राजनीति में एक नया अध्याय अंकित करने जा रही है। इस दौरान नीलेश खंडेलवाल, राजकुमार गोपालिया, यूथ कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष रवीश भटीजा, राजीव चैधरी, दिनेश पुंडीर, पंकज अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस लहराएगी जीत का परचम : शिवानंद
युवा भारत साधु समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत शिवानंद ने कहा है कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत का परचम लहराएगी। भूपतवाला स्थित श्री चेतन ज्योति आश्रम में महंत शिवानंद ने कहा कि भाजपा सरकार की रीति नीति पूरी तरह विफल हो चुकी हैं। डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। बेरोजगारी, महंगाई जैसे अहम मुद्दों पर भाजपा सरकार जनता को कुछ नहीं दे पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed