{"_id":"57af679f4f1c1b502dee4959","slug":"raging-water-accumulates-on-the-plaza-chandrachary","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रचार्य चौक पर पानी जमा होने पर भड़के ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रचार्य चौक पर पानी जमा होने पर भड़के
Updated Sun, 14 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। न्यू हरिद्वार चंद्राचार्य चौक पर बारिश का पानी जमा होने पर व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। कहा कि पाइप छोटे साइज के होने से जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिल सकेगी।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर बाद चार बजे हुई बारिश से मध्य हरिद्वार का पानी चंद्राचार्य चौक पर जमा हो गया। इससे आवागमन करने पर लोगों को परेशानी होने पर न्यू हरिद्वार चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल के पदाधिकारी एकत्रित हो गए और पाइप लाइन बिछाने पर जलभराव से निजात न होने की बात कही। मंडल अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि जल निगम की ओर से डाली गई पाइप लाइन आधे घंटे की बारिश से जमा पानी को भी नहीं निकाल सकी। इससे साबित हो गया है कि पाइप लाइन से समस्या से निजात नहीं मिलेगी। इससे स्थायी समाधान नहीं मिल सका है। उन्होंने कहा कि लाखों रुपये के बजट से पाइप लाइन बिछाकर जनता की गाढ़ी कमाई को बर्बाद किया गया है। कोषाध्यक्ष सुनील गुलाटी का कहना है कि कुछ नेता वोट की राजनीति कर रहे है, लेकिन घमासान ऐसा मचा रखा है कि जैसे कोई बड़ा काम करा दिया है। उन्होंने मौके पर पहुंचे जल निगम के अधिशासी अभियंता मौ. मीसम से वार्ता की। इस मौके पर महामंत्री दीपक अग्रवाल, अनूप सिंह सिद्घू, प्रियव्रत गुप्ता, सुरेंद्र अग्रवाल, मनीष सचदेवा, आदित्य बंसल, राहुल अग्रवाल, मुनीष गर्ग, प्रेम थापा, संजीव शर्मा, पंकज अहलूवालिया आदि शामिल हुए।
विज्ञापन