{"_id":"922adc54837407e3753806e0c805b567","slug":"raging-river-trader-on-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा बंदी पर व्यापारी भड़के , प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा बंदी पर व्यापारी भड़के , प्रदर्शन
अमर उजाला, हरिद्वार।
Updated Tue, 15 Oct 2013 10:51 PM IST
विज्ञापन
गंगा बंदी के विरोध में व्यापारी लामबंद हो गए हैं। मंगलवार को शहर व्यापार मंडल के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ कैनाल का घेराव कर हरकी पैड़ी पर पर्याप्त जल न छोड़े जाने पर धरना देकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
गुस्साए व्यापारियों ने विभाग पर तीर्थयात्रियों की भावनाओं से खिलवाड़ का आरोप लगाया। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि यदि हरकी पैड़ी पर जल नहीं छोड़ा गया तो आंदोलन किया जाएगा। व्यापार मंडल के शहर अध्यक्ष संजीव नैय्यर ने कहा कि हर साल गंगा बंदी करके उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग व्यापारियों के साथ वादा खिलाफी करता आ रहा है।
विज्ञापन
लेकिन इस बार व्यापारी सहन नहीं करेंगे। संदीप शर्मा ने कहा कि गंगा बंदी के नाम पर पैसे की बंदरबाट की जाती है। सफाई का केवल दिखावा होता। व्यापारी कमल बृजवासी ने कहा कि सिंचाई विभाग हर साल जल छोड़े जाने का वादा करके श्रद्धालुओं की भावनाओं से धोखा करता आया है।
विज्ञापन
व्यापारी अरविंद मंगल ने विभाग की हठधर्मिता की आलोचना करते हुए कहा कि व्यापारी अब चुप बैठने वाले नहीं है। व्यापारी राजन सेठ और राजकुमार गुप्ता ने कहा कि जल नहीं छोड़ा गया तो व्यापारी आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।
सुबह से चले धरना प्रदर्शन के बाद एसडीओ विजयवीर सिंह यादव ने व्यापारियों का आश्वासन दिया की बंदी तक गंगा में एक हजार क्यूसेक जल बना रहेगा। एसडीओ के इस आश्वासन पर दोपहर बाद व्यापारियों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त किया।
धरना में राकेश बजरंगी, संजय अग्रवाल, संजय त्रिवाल, अनिल, सुनील, ठाकुर दीपक, सूरज गुप्ता, मनोज और मनीष नेगी आदि शामिल रहे।