फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Property of smack smuggler will be confiscated,

Haridwar News: स्मैक तस्कर की संपत्ति होगी जब्त, घर खंगाला

Mon, 08 May 2023 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Property of smack smuggler will be confiscated,

विज्ञापन


27 लाख रुपये की स्मैक के साथ शनिवार को गिरफ्तार किए गए तस्कर की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कोर्ट से सर्च वारंट लेकर आरोपी के घर को खंगाला है।



घर से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज पुलिस के हाथ लगे हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सद्दाम उर्फ गुल्लू निवासी कासमपुर को 27 लाख की कीमत की स्मैक के साथ गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेजा गया था। पुलिस ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर आरोपी की संपत्ति जब्त करने की अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन


इस पर कोर्ट ने पुलिस को उसके घर का सर्च वारंट जारी किया और संपत्ति जब्त करने के आदेश दिए। रविवार को लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, पथरी थाना प्रभारी पवन डिमरी ने टीम के साथ आरोपी सद्दाम उर्फ गुल्लू के घर की तलाशी ली। सीओ लक्सर मनोज ठाकुर ने बताया कि कोर्ट से सर्च वारंट के आधार पर घर की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया कि इस दौरान घर के अंदर से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। जिस पर जरूरी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed