फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Private hospitals will also be able to treat corona infected patients

प्राइवेट अस्पताल भी कोरोना संक्रिमित मरीजों का कर सकेंगे इलाज

Fri, 31 Jul 2020 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Private hospitals will also be able to treat corona infected patients
अब जिले में भी निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा सकेगा। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन को अलग से वार्ड बनाते हुए आईसीएमआर की गाइड लाइन का पालन करना होगा। प्रदेश सरकार के फैसले के बाद जिलाधिकारी ने ये आदेश जिले में लागू कर दिए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज निर्धारित खर्च पर करने के आदेश पहले ही कर चुकी है। शुक्रवार को जिलाधिकारी सी रविशंकर ने जिले में इसके आदेश जारी कर दिए हैं। उनके अनुसार यदि निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज में कोरोना की पुष्टि हो जाती है तो अस्पताल प्रबंधन उसका इलाज अपने ही अस्पताल में कर सकेगा। हालांकि इसके लिए अस्पताल में आईसीएमआर की गाइड लाइन के अनुसार सुविधाएं रखनी होगी। उन्होंने बताया कि निजी अस्पताल में भर्ती संदिग्ध या प्राथमिक लक्षण वाले मरीजों की जांच आईसीएमआर की ओर से कोविड-19 जांच के लिए अधिकृत निजी पैथोलॉजी लैब से जांच करवा सकेंगे।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को नहीं रहेगा लॉकडाउन
हरिद्वार। त्योहारों के चलते इस बार शनिवार और रविवार को हरिद्वार जिले में लॉकडाउन नहीं होगा। डीएम के सख्त निर्देश है कि बाजार में शारीरिक दूरी के साथ अन्य सभी नियमों का पालन करना होगा। शनिवार को बकरीद और दो दिन बाद तीन अगस्त यानी सोमवार को रक्षाबंधन है। व्यापारियों की मांग थी त्योहार से पहले बाजारों में लॉकडाउन न लगाया जाए। व्यापारियों की मांग को देखते हुए सरकार ने दो दिन लॉकडाउन नहीं रहने की घोषणा कर दी थी। शुक्रवार को जिलाधिकारी सी रविशंकर ने इसका आदेश जिले में जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed