फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Prioritize the safety of employees in railway operations.

रेलवे कार्यों में कर्मचारियों की सुरक्षा को दें सर्वोच्च प्राथमिकता : एसोसिएशन

Thu, 01 Oct 2026 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Prioritize the safety of employees in railway operations.
फोटो
विज्ञापन

ऑल इंडिया रेलवे स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के सम्मेलन में मदन कौशिक हुए शामिल
100 से अधिक स्टेशन मास्टरों ने लिया भाग, जीएस परिहार हुए सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। ऑल इंडिया रेलवे स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन की बैठक एवं सम्मेलन बृहस्पतिवार को प्रेमनगर आश्रम में हुआ। सम्मेलन में उत्तर रेलवे के मुरादाबाद, लखनऊ, दिल्ली, अंबाला, फिरोजपुर और जम्मू समेत विभिन्न मंडलों से 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
उत्तर रेलवे के सचिव जीएस परिहार और जनरल अध्यक्ष सुमेर ऐना के नेतृत्व में हुए सम्मेलन में संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। रेलवे संचालन को सुचारु बनाए रखने के साथ ही कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि रेलवे कार्यों के निष्पादन में तत्परता और समय पालन जरूरी है लेकिन कर्मचारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। सभी सदस्यों ने सुरक्षित कार्यप्रणाली को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने सम्मेलन में पहुंचकर प्रतिभागियों को संबोधित किया। संगठन की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न और इंजन का मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं, मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी राजीव गुप्ता ने भी शिरकत की। सचिव जीएस परिहार के सेवानिवृत्त होने पर सभी स्टेशन मास्टरों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान हरिद्वार स्टेशन अधीक्षक दिनेश कुमार, लक्सर स्टेशन अधीक्षक सुब्हान खान, आशीष शर्मा, राजेंद्र शर्मा, कमलेश कुमार, देहरादून एसएस विपुल नौटियाल, कुंवर सिंह नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed