फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accusation of stealing 2.64 tonnes of aluminium from BHEL

Haridwar News: भेल से 2.64 टन एल्युमिनियम चोरी का स्क्रैप कारोबारी पर आरोप

Thu, 01 Oct 2026 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Accusation of stealing 2.64 tonnes of aluminium from BHEL
- बीएचईएल टीपीएस स्टोर का मामला, तहरीर दी, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। बीएचईएल के टीपीएस स्टोर से लोहे के स्क्रैप की आड़ में एल्युमिनियम चोरी करने का आरोप स्क्रैप कारोबारी पर लगा है। सीआईएसएफ का दावा है कि करीब चार लाख कीमत का एल्युमिनियम से लदे ट्रक को गेट पर पकड़ा गया। पुलिस को मामले में तहरीर दी गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सीआईएसएफ के मुताबिक, भेल के टीपीएस स्टोर से लोहे का स्क्रैप बाहर ले जाने के लिए एक बाहरी ठेकेदार को टेंडर दिया गया था। आरोप है कि ठेकेदार ने निर्धारित शर्तों का उल्लंघन करते हुए बुधवार की शाम लोहे के स्क्रैप के बजाय एल्युमिनियम ट्रक में लोड करा दिया। इसके बाद इसे संयंत्र से बाहर ले जाने की तैयारी थी। इस बीच सीआईएसएफ की आसूचना टीम ने ट्रक को रोककर जांच की। तलाशी में 2.64 टन एल्युमिनियम मिला। बरामद एल्युमिनियम को ट्रक से उतरवाकर सुरक्षित रखवा दिया।
विज्ञापन

भेल इकाई प्रभारी एवं कमांडेंट दीपक कुमार, सहायक कमांडेंट एमएस रेड्डी समेत भेल प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीआईएसएफ ने पुलिस को सूचित किया। वहीं, भेल प्रबंधन ने संबंधित कर्मचारियों के संयंत्र में प्रवेश पर रोक लगा दी है। ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रबंधन को रिपोर्ट भेजी गई है। वहीं, मामले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए रानीपुर पुलिस को भी सूचना दी गई है। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed