{"_id":"612e7d878ebc3e14e07a3355","slug":"prepare-youth-team-in-every-block-pandey-haridwar-news-drn3890540191","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर ब्लाक में तैयार की जाए युवाओं की टीम: पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर ब्लाक में तैयार की जाए युवाओं की टीम: पांडेय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में जिला युवा सलाहकार समिति की बैठक में अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजनों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के लिए भी हर ब्लाक से युवाओं को तैयार किया जाए। युवाओं को ट्रेनिंग दी जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। जो जिस क्षेत्र में होनहार है उसे उस क्षेत्र में आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। इसके लिए सभी विभागों में आपसी तालमेल की जरूरत है।
कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित बैठक में जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र हिमांशु सिंह ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं जिला युवा कल्याण विभाग द्वारा ‘फिट इंडिया-फ्रीडम रन’ का आयोजन किया। युवाओं को स्वच्छ भारत-हरित भारत एवं जल जागरण अभियान के लिए प्रशिक्षण दिया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर स्वच्छता जनजागरूकता अभियान, श्रमदान और स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया। आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंतुरा ने कहा कि आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण देने के लिए मास्टर ट्रेनर हैं।
----------------
खेल मैदानों की ली जानकारी
जिलाधिकारी ने नेहरू युवा केंद्र के वार्षिक एक्शन प्लान 2021-22 का अनुमोदन किया गया। जिलाधिकारी ने विगत वर्षों में सरकार की ओर से गांवों में बनाए गए छोटे-छोटे खेल के मैदानों और उनमें चलने वाली गतिविधियों की जानकारी ली और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। लीड बैंक मैनेजर संजय संत ने कहा कि गांवों में युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में प्रशिक्षण देते हैं।
विज्ञापन
----------
बैठक में यह रहे मौजूद
सहायक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एचडी शाक्य, चेयरमैन एवाईयूएस लखबीर सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील डोभाल, एडीपीआरओ पंचायतीराज विभाग राजेंद्र सिंह चौहान, एपीएस संजय मिश्रा, मनोज कुमार पाल, हरीश कुमार, अविनाश शर्मा, आदर्श कश्यप, जसवंत सिंह चौहान मौजूद रहे।